गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकर नगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर शहर के शहजादपुर क्षेत्र में एक पेंट दुकान संचालक की दबंगई का मामला सामने आया है। नकली पेंट की शिकायत करने पर मजदूर के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार, मजदूर अरविंद राजभर ने शहजादपुर स्थित शिवम पेंट दुकान से प्लास्टिक मैट खरीदा था। आरोप है कि दुकान संचालक ने पहले से सील डिब्बा खोलकर दिया, जिसमें मैट की जगह डिस्टेंपर निकला। इस्तेमाल के दौरान सामान नकली होने का संदेह होने पर अरविंद शिकायत लेकर दुकान पर पहुंचा।
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत करने पर दुकानदार और उसके बेटे ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। अचानक हुए हमले से मजदूर को चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है और कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में रोष है और नकली सामान बेचने वाले दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

