कोतमा में रेस्क्यू ऑपरेशन निर्णायक मोड़ पर, रातभर चला युद्धस्तरीय राहत कार्य | New India TimesOplus_131072

ओम प्रकाश सोनी, ब्यूरो चीफ, अनूपपुर (मप्र), NIT:

कोतमा नगर में हुए हादसे के बाद चल रहा राहत एवं बचाव कार्य अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। प्रशासन एवं बचाव दल की टीमें पूरी रात ग्राउंड जीरो पर डटी रहीं और लगातार मलबा हटाने का कार्य जारी रखा।
जानकारी के अनुसार, रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करने के लिए रेत ठेकेदार द्वारा पोकलेन मशीन उपलब्ध कराई गई है, जिससे मलबे और अवरोधों को हटाने में तेजी आई है। मशीनों और मैनपावर के समन्वय से राहत कार्य को युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है।

भीषण परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद प्रशासनिक अमला, पुलिस तथा रेस्क्यू टीमों ने बिना रुके पूरी रात अभियान जारी रखा। मौके पर मौजूद अधिकारियों के अनुसार, हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द प्रभावित लोगों तक पहुंचा जा सके।
राहत कार्य में जुटे जवानों और कर्मचारियों का हौसला लगातार बना हुआ है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक सभी लोगों को सुरक्षित बाहर नहीं निकाल लिया जाता।
स्थानीय लोगों द्वारा भी मौके पर सहयोग किया जा रहा है और सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article