संस्कृत संभाषण शिविर में भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन | New India TimesOplus_131072

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

संस्कृत संभाषण शिविर में भगवानदीन आर्यकन्या महाविद्यालय की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन | New India Times

भगवानदीन आर्यकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने अपनी भाषाई प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्कृत संभाषण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। महाविद्यालय की छात्राएं हेमकमल वर्मा और दीपामाला ने उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा आयोजित 10 दिवसीय आवासीय संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण शिविर (10 से 19 मार्च 2026) में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस सफलता के पीछे महाविद्यालय के संस्कृत विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुरचना त्रिवेदी का विशेष मार्गदर्शन और प्रेरणा रही। छात्राओं की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. डॉ. गीता शुक्ला ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर छात्राओं के ज्ञान और कौशल के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
शिविर के दौरान दोनों छात्राओं ने संस्कृत भाषा में धाराप्रवाह संवाद का अभ्यास किया तथा विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी प्रशिक्षकों ने भी सराहना की। प्रशिक्षण में धीरज मैठाणी, अनिल गौतम, राधा और पूनम महोदया की सरल एवं प्रभावी शिक्षण शैली ने सीखने की प्रक्रिया को और अधिक समृद्ध बनाया।
इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार में हर्ष और गर्व का माहौल है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article