ढोल-नगाड़ों के साथ 121 वर्षीय ऐतिहासिक चैती मेले का भव्य उद्घाटन, अधिकारियों ने किया निरीक्षण | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

ढोल-नगाड़ों के साथ 121 वर्षीय ऐतिहासिक चैती मेले का भव्य उद्घाटन, अधिकारियों ने किया निरीक्षण | New India Times

जनपद लखीमपुर खीरी के गोला नगर स्थित मेला मैदान के प्रथम गेट पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ की उपस्थिति में 121 वर्ष प्राचीन ऐतिहासिक चैती मेले का भव्य उद्घाटन किया गया। आचार्य लवकुश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग तथा प्रशिक्षु आईएएस मनीषा धार्वे से विधिवत पूजन कराया।

ढोल-नगाड़ों के साथ 121 वर्षीय ऐतिहासिक चैती मेले का भव्य उद्घाटन, अधिकारियों ने किया निरीक्षण | New India Times

इसके पश्चात स्व. राजेंद्र गिरि जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अतिथियों ने मेले का भ्रमण किया, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मेला प्रबंधन का निरीक्षण किया। सांस्कृतिक मंच पर दीप प्रज्वलन कर औपचारिक उद्घाटन किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के शुभारंभ से पूर्व नगर के बृजेश तिवारी, महेश तिवारी, राजेश तिवारी, मिथलेश तिवारी एवं उनकी टीम ने श्रीरामचरितमानस के सुंदरकांड का पाठ किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि ऐतिहासिक चैती मेला जनपद की धरोहर है, जिसे सभी के सहयोग से सफल बनाना चाहिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने कहा कि मेले में आने वाले लोग निडर होकर कार्यक्रमों का आनंद लें।

पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने कहा कि चैती मेला छोटी काशी की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान है।
नृत्यांजलि फाउंडेशन द्वारा “सिया के राम” रामायण पर आधारित नृत्य-नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसमें भगवान श्रीराम के जन्म से लेकर रावण वध और अयोध्या वापसी तक के प्रसंगों को कथक नृत्य और संगीत के माध्यम से जीवंत किया गया।

नृत्य-नाटिका में राम की भूमिका में अनंत शर्मा, सीता के रूप में श्वेता गुप्ता, रावण के रूप में अंश पांडे, लक्ष्मण के रूप में अनुभव, मंथरा के रूप में रितिका, तथा अन्य पात्रों में पर्णिका श्रीवास्तव, विशाल, आयुष, वर्षा, रितिका, आयुष राजपूत और आशु ने शानदार अभिनय किया।

नृत्य प्रस्तुति में अनुराधा दुबे, वरदा, पर्णिका, रितिका मिश्रा और कीर्ति ने आकर्षक प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर आईएएस मनीषा धार्वे, एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, मेला ट्रस्टी डॉ. अभिषेक मेहरोत्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article