भोपाल में ईद मिलन समारोह: SH ह्युमन वेल्फेयर ट्रस्ट ने दिया भाईचारे और एकता का संदेश | New India Times

इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:

SH ह्युमन वेल्फेयर ट्रस्ट द्वारा पवित्र ईद के अवसर पर SV पॉलीटेक्निक कॉलेज में एक भव्य ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, युवाओं और विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम व सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि ईद का त्योहार हमें प्रेम, त्याग और एक-दूसरे की मदद करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने बताया कि SH ह्युमन वेल्फेयर ट्रस्ट समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के लिए लगातार विभिन्न सामाजिक कार्य करता आ रहा है और आगे भी करता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक मिलन, संवाद और प्रीतिभोज का भी आयोजन किया गया, जिससे सभी उपस्थित लोगों के बीच आपसी जुड़ाव और अधिक मजबूत हुआ।

अंत में ट्रस्ट के सदस्यों ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article