भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.48 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित 2 लाख का माल जब्त | New India TimesOplus_131072

ओम प्रकाश सोनी, ब्यूरो चीफ, अनूपपुर (मप्र), NIT:

भालूमाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12.48 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल सहित 2 लाख का माल जब्त | New India Times

भालूमाड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों और विक्रेताओं के विरुद्ध बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री मती-उर-रहमान के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री जगनाथ सिंह मरकाम तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोतमा श्री नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
दिनांक 28 मार्च 2026 को रात्रि में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि छट तालाब के पास जमुना क्षेत्र में अवैध गांजा बिक्री की जा रही है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापामार कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी अशोक पटेल (उम्र 56 वर्ष, निवासी बनगवाँ चौकी फुनगा) एवं जालिम सिंह (उम्र 54 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10 भालूमाड़ा) को एक बोरी में 12 किलो 480 ग्राम अवैध गांजा के साथ पकड़ा गया। जब्त गांजे की कीमत लगभग 1,50,000 रुपये आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह गांजा अनिल पटेल निवासी छिल्पा से खरीदकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 65 M 2251) भी जब्त की, जिसकी कीमत करीब 50,000 रुपये है।
इस प्रकार कुल 2,00,000 रुपये का माल जब्त किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपीगण:
अशोक पटेल पिता स्व. मनसुख लाल पटेल, उम्र 56 वर्ष, निवासी बनगवाँ चौकी फुनगा
जालिम सिंह पिता स्व. जगतनारायण सिंह, उम्र 54 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 10 भालूमाड़ा
अनिल पटेल निवासी छिल्पा
अहम भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विपुल शुक्ला, सहायक उपनिरीक्षक महिपाल प्रजापति, प्रधान आरक्षक कृपाल सिंह, आरक्षक गुरु प्रसाद चतुर्वेदी, अभिषेक राजपूत, देवेंद्र सिंह, प्रदीप यादव तथा महिला आरक्षक सुप्रिया त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article