खीरों में होली के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT;

खीरों में होली के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न | New India Times

खीरों थाना परिसर में आने वाले होली के त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक क्षेत्राधिकारी आरपी शाही लालगंज की उपस्थित में सम्पन्न हुई।

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों से सौहार्द पूर्वक त्योहार मनाये जाने की अपील की। क्षेत्राधिकारी ने बैठक में ग्राम प्रधान व गणमान्य नागरिकों से कहा कि आप लोगों के गांव में यदि होलिका दहन के स्थान को लेकर किसी प्रकार का विवाद हो तो आप लोग पहले से अवगत करायें जिससे समस्या का निदान समय रहते कराया जा सके, साथ ही जहाँ होलिका दहन पूर्व में किया जाता रहा है वही किया जाये। थानाध्यक्ष ने सभी से शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। उक्त अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.