राजगढ़ में नाबालिग से बलात्कार की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर केरोसिन डाल कर किया आग के हवाले | New India Times

अबरार अहमद खान/शेख नसीम, भोपाल, NIT;

राजगढ़ में नाबालिग से बलात्कार की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर केरोसिन डाल कर किया आग के हवाले | New India Times

मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार भले ही बलात्कारियो के लिए फांसी का क़ानून बना रही हो लेकिन इससे रेपिस्टो को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है बल्कि उनके होंसले और बुलंद होते जा रहे हैं।

अभी ताजा मामला सामने आया हैं राजगढ़ जिले के सुसनेर कस्बे के सुस्तानी गाँव में एक नाबालिग से ज्यादती की कोशिश की गई। जब आरोपी अपने मकसद में नाकाम हुआ तो उसने नाबालिग पर घर में रखा केरोसिन डालकर आग के हवाले कर मौके से फरार हो गया

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग घर में अकेली थी। उसकी माँ और भाई खेत पर काम करने के लिए गए थे। मौका पाकर गाँव का एक युवक गोपाल राजपूत घर में घुस गया। और छेड़छाड़ करके ज्यादती की कोशिश करने लगा। बच्ची ने जब शोर मचाया। तो आरोपी ने घर में रखा केरोसिन बच्ची के ऊपर डालके आग लगा दी। बच्ची आग से 50 प्रतिशत जल गई हैं। उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

बताया गया हैं बच्ची की उम्र 13 साल की हैं। और वो कक्षा चौथी में पड़ रही हैं। बच्ची गरीब हैं और उसके पिता भी नहीं हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर करने का कहा हैं। लेकिन बच्ची के घरवालो ने उसे गरीबी के कारण भोपाल ले जाने में असमर्थता जताई हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.