सलमान चिश्ती, रायबरेली (यूपी), NIT;

रायबरेली जिले में अवैध असलहों के 5 तस्करों को स्वाट टीम व हरचंदपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार बडी संख्या अवैध हथियार बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। अभियुक्तो के पास से 5 पिस्टल 20 कारतूस व 3 तमंचा सहित नकदी व एक कार भी बरामद की गई है।
जिला मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने मीडिया को बताया कि मुख्य अभियुक्त अनूप यादव चार अन्य विमल, प्रदीप, प्रशांत, रमेश के साथ जिले में असलहों का व्यापार करते थे। पिस्टल को 22 हजार व तमंचा को 32 सौ में बेचकर अपना अपना खर्चा चलाते थे। इस व्यापार में शहर के रतापुर स्थित एक नामी ढाबे के सपा नेता का भाई भी शामिल था। इन अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास में अनूप पर 6 मुकदमें विमल पर 2 व प्रशांत पर 3 साथ ही रमेश पर एक मुकदमा भी पंजीकृत है।
पुलिस की मानें तो इन अवैध असलहों के व्यापारियों की पूछताछ से और भी असलहों के कारोबारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी की जा रही है जिसका जल्द ही खुलासा करने की बात कही गयी है। फिल्हाल जिले में अवैध असलहों की आने जाने वाले बाहरी तस्करों को रोकने में पुलिस ही नाकाम साबित हुई है।
