अतिश दीपंकर, पटना, (बिहार), NIT; 
बिहार के भागलपुर जिला के कहलगांव शहर के मारवाड़ीटोला में व्यापारियों के लिए GST पर विषेश सेमिनार का आयोजन बैजनाथ मोहनलाल रूंगटा स्मृति भवन में किया गया। सेमीनार का आयोजन कम्प्युटर टेक्नोलॉजी एन्ड रिसर्च भागलपुर इकाई द्वारा किया गया।
सेमीनार को टेली(इन्डिया )प्राoलिमिटेड बेंगलौर के विशेषज्ञ संजीव कुमार मिश्रा, मो तबरेज एवं श्रवण कुमार साह (भागलपुर ) टेली पार्टनर ने व्यवसायीयों को टैली के माध्यम से एकाउंट रखना और रिटर्न बनाये जाने उसे सरकार के साइड पर अपलोड करने की जानकारी दी गई।
संजय कुमार चौधरी ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए चैम्बर के संस्थापक अध्यक्ष अशोक खेमका, अध्यक्ष कमल कुमार टेकरीवाल, वृजेश साह एवं बेंगलौर तथा भागलपुर से आये विशेषज्ञो को मंचासीन कराया।
श्री खेमका ने व्यवसायीयों का स्वागत करते हुए कहा कि, चैम्बर ने वैट के समय भी टैली सेमिनार का आयोजन किया था। सेमीनार में काफी संख्या में व्यापारियों ने हिस्सा लिया। श्री साह ने कहा कि व्यापारियों को टैली सम्बन्ध की जानकारी के लिए जब जरूरत होगी वह मदत करेंगे। कार्यक्रम के समापन पर श्री टेकरीवाल ने धन्यवाद देते हुए कहा कि आज इस की जरूरत है। सेमीनार का आयोजन कम्प्युटर टेक्नोलॉजी एन्ड रिसर्च भागलपुर इकाई द्वारा किया गया।
