शिवराज कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​शिवराज कैबिनेट की बैठक में हुए कई अहम फैसले | New India Timesआज शिवराज कैबिनेट की बैठक सम्मपन्न हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों को स्वीकृति दी गई और कई  मामलों में जांच के आदेश दिए गए। कैबिनेट में शराब बंदी पर भी चर्चा हुई। बैठक में यह तय किया गया है कि अब कोई नई शराब की दुकान प्रदेश में नहीं खुलेगी साथ ही नर्मदा किनारे से भी शराब की दुकानें हटाई जाएंगी। कैबिनेट ने नई आबकारी नीति 2017 को मंजूरी देते हुए और भी कई नियम बनाए हैं।

बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय :-

– शराब को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

– स्कूली पाठ्यक्रम में नशा और शराब के दुष्प्रभाव को बताने वाले अध्याय जोड़े जाएंगे।

– नर्मदा किनारे 5 किमी दूर तक 58 दुकाने बंद होगी।                       

– एक टीम गुजरात और बिहार नशाबंदी का अध्ययन करने गयी है।                       

– 1427 शराब की दुकानें नेशनल हाईवे से 500 मीटर दूर शिफ्ट होंगी।                      

– नशे में पकड़े जाने पर पहली बार छह माह, दूसरी बार दो साल और तीसरी बार हमेशा के लिये स्थगित होगी।
– बोतल व दुकान पर बड़े अक्षरों में शराब हानिकारक है लिखना जरूरी।

– आईपीसी की धारा 184 में संशोधन होगा।  

 – शराब का इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रचार बंद होगा।                      

 – आदतन ग्राहकों की जानकारी दुकानों से मांगी जायेगी।
–  संविदा शिक्षकों के पदों पर भर्ती को स्वीकृति। 

  – प्रदेश के नवगठित जिले अलीराजपुर और सिंगरौली में होमगार्ड की जिला स्तर की इकाई का गठन।

– आगर मालवा के लिए कम्पनी मंजूर करने का निर्णय।

– संविदा शाला शिक्षक श्रेणी एक, दो और तीन के कुल 41 हजार 205 रिक्त पदों की होगी पूर्ति।

– संविदा में पदों के लिए पीईबी के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा होगी आयोजित।

–  विभिन्न संवर्गों की कुल रिक्तियों के विरुद्ध सीधी भर्ती के अंतर्गत जो पद भरे जाने है, उनमें संविदा शाला शिक्षक श्रेणी एक 10905, श्रेणी दो के 11200 और श्रेणी तीन के 19100 पद शामिल हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article