1 फरवरी को गोरखपुर में निकलेगी संत रविदास जी की भव्य शोभा यात्रा, जयंती समारोह को लेकर बैठक संपन्न | New India Times

शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

1 फरवरी को गोरखपुर में निकलेगी संत रविदास जी की भव्य शोभा यात्रा, जयंती समारोह को लेकर बैठक संपन्न | New India Times

जिला रविदास महासभा गोरखपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक 29 जनवरी 2026 को अलवापुर स्थित संत रविदास मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री दयानंद भारती द्वारा किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि परम पूज्य संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती इस वर्ष भी प्रत्येक वर्ष की भांति हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई जाएगी। जयंती समारोह दो दिवसीय होगा।

कार्यक्रम के प्रथम दिन 1 फरवरी 2026 को प्रातः हवन, पूजन एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके उपरांत दोपहर में संत रविदास जी की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा महानगर के प्रमुख मार्गों—
दुर्गावाणी, संत रविदास मंदिर, सुमेर सागर, विजय चौराहा, बैंक रोड, बक्शीपुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार होते हुए पुनः संत रविदास मंदिर पर आकर सम्पन्न होगी।

कार्यक्रम के दूसरे दिन 2 फरवरी 2026 को सभा का आयोजन एवं सामूहिक भोजन (भोजन दान) किया जाएगा।
कार्यक्रम की भव्यता और सफलता के लिए सभी मोहल्लावासियों ने तन-मन-धन से सहयोग करने का संकल्प लिया। बैठक का समापन मीडिया प्रभारी राजकुमार द्वारा किया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से सोमई बौद्ध, बेनी प्रसाद, संतराज भारती, सुकदेव प्रसाद, पूर्णमासी, राजकुमार गौतम, राजकुमार, पशुपति नाथ, रविकुल, मनोज कुमार, राजेंद्र कुमार एडवोकेट, देवेंद्र मणि, तीजू प्रसाद, गोपाल प्रसाद, सुरेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article