गंगवल में मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट का निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप, 122 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

निहाल चौधरी, इटवा/सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

गंगवल में मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट का निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप, 122 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में ग्राम गंगवल, पोस्ट खुनियाव में आयोजित निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप में कुल 122 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं निःशुल्क दवाएं प्रदान की गईं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

गंगवल में मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट का निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप, 122 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

मेडिकल कैंप के दौरान सामान्य रोग परामर्श, ब्लड प्रेशर, शुगर जांच एवं ईसीजी जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया।

गंगवल में मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट का निःशुल्क मेडिकल हेल्थ कैंप, 122 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण | New India Times

शिविर में उपस्थित जनरल सर्जन डॉ. एस. एन. सोनकर ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित साफ-सफाई और स्वच्छ वातावरण अपनाकर कई गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है।

स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रूखसाना खान ने महिलाओं को गर्भावस्था देखभाल, महिला स्वास्थ्य एवं संबंधित रोगों के प्रति जागरूक किया।

वहीं फिजीशियन एवं सर्जन डॉ. अफरोज खान ने ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और समय पर उपचार लेने की सलाह दी।

इस अवसर पर ईसीजी टेक्नीशियन शीला चौधरी, फार्मासिस्ट अजीत यादव, सहायक रामप्रकाश गौतम, समद चौधरी तथा कैंप प्रभारी जुनैद अहमद सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

मैक्स चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. अफरोज खान ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है और भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी मेडिकल कैंप निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

By nit