अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;

इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने आज बुरहानपुर जिला पंचायत सीईओ अमिताभ सिरवैया को 25 हजार रुपए रिश्वत लेते हुये रंगेहाथों गिरिफ़्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम की धारा 40 के केस में बरी करने के एवज में सीईओ अमिताभ सिरवैया ने पूर्व सरपंच धर्मराज देवचन्द्र महाजन से एक लाख रुपए की मांग की थी। जिस की शिकायत फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस इंदौर को की। लोकायुक्त पुलिस मामले को गम्भीरता से लेते हुये सीईओ को रंगे हाथों पकडने की योजना बनाई।
पुलिस के ही कहने पर फरियादी ने सीईओ को 25 हजार रुपए की रिश्वत देने पहुंचा। जैसे ही सीईओ ने रिश्वत लिया। साथ गई लोकायुक्त टीम के सदस्यों ने उसे रंगेहाथों गिरिफ्तार कर लिया।
