वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
मूसेपुर खुर्द में विद्युत कैंप का आयोजन किया गया जिसमें विद्युत विभाग की तरफ से आला अधिकारी मौजूद रहे। टीम की मौजूदगी में गांव में बड़े बकायादारों के कनेक्शन भी काटे गए और जितने नए कनेक्शन होने थे उनके भी पूर्ण रुप से कनेक्शन किए गए साथ ही बिजली का बिल भी जमा कराया गया, जिसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं की गई।
इस मौके पर विद्युत विभाग के जेई आर्यन मिश्रा, विद्युत विभाग के एसी, मीटर लगाने वाले दर्जनों आदमी गांव में घूमकर कनेक्शन धारकों के यहां जानकारी देते रहे।
