झकनावदा में शनिवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झकनावदा नगर में शनिवार को आमजन के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) के तत्वावधान में एक निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस शिविर में धार जिले के राजगढ़ स्थित कंचन हॉस्पिटल के संचालक डॉ. एम.एल. जैन (एमडी) के मार्गदर्शन में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रणिता जायसवाल, एमबीबीएस डॉ. आयुष बाठिया तथा एमबीबीएस डॉ. निसर्ग निर्भय सहित अन्य योग्य चिकित्सकों द्वारा मरीजों का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।

शिविर के दौरान सामान्य रोगों, बुखार, सर्दी-खांसी, ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच के साथ-साथ गर्भवती महिलाओं में शिशु की धड़कन की जांच भी निःशुल्क की जाएगी। इसके अलावा जोड़ों के दर्द सहित अन्य सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की भी जांच की जाएगी तथा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सुझाव दिए जाएंगे।

आयोजकों के अनुसार इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि लोग समय रहते अपने स्वास्थ्य की जांच करवा सकें। आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर इस निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाएं।

शिविर में आने वाले मरीजों के लिए प्राथमिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। यह स्वास्थ्य शिविर विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा, जो नियमित रूप से चिकित्सक तक नहीं पहुंच पाते हैं। आयोजक इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर्स कोऑपरेटिव लिमिटेड (IFFCO) ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.