आईपीएस संघ समागम के तहत ऑफिसर्स मेस में सांस्कृतिक संध्या, जोनल टीमों ने बिखेरा रंग | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

आईपीएस संघ समागम के तहत ऑफिसर्स मेस में सांस्कृतिक संध्या, जोनल टीमों ने बिखेरा रंग | New India Times

भारतीय पुलिस सेवा संघ के वार्षिक सम्मेलन के अवसर पर, माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में आज सायंकाल पुलिस ऑफिसर्स मेस में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आईपीएस संघ समागम के तहत ऑफिसर्स मेस में सांस्कृतिक संध्या, जोनल टीमों ने बिखेरा रंग | New India Times

इस कार्यक्रम में पश्चिम, उत्तर, पूर्व एवं मध्य क्षेत्र के जोनों द्वारा समूह आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गईं। सभी प्रस्तुतियों का मूल्यांकन निर्णायक समिति द्वारा किया गया, जिसके उपरांत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को नामांकित कर पुरस्कार प्रदान किए गए।

आईपीएस संघ समागम के तहत ऑफिसर्स मेस में सांस्कृतिक संध्या, जोनल टीमों ने बिखेरा रंग | New India Times

निर्णायक मंडल के निर्णयानुसार वेस्ट जोन ने प्रथम स्थान, ईस्ट जोन ने द्वितीय स्थान, सेंट्रल जोन ने तृतीय स्थान, जबकि नॉर्थ जोन की टीम ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय सपत्नीक उपस्थित रहे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों एवं उनके परिवारजनों का मनोबल बढ़ाया, प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें आशीर्वचन प्रदान किए।

By nit