ट्रेनों में यात्रियों का सामान एवं रेलवे संपत्ति चोरी करने वालों को मध्यप्रदेश रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

ट्रेनों में यात्रियों का सामान एवं रेलवे संपत्ति चोरी करने वालों को मध्यप्रदेश रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार कर लगभग 24 लाख रूपए से अधिक की संपत्ति बरामद करने में सफलता हासिल की है। बताया जा रहा है कि एक महिला यात्री से उनके पर्स में रखे नगदी, मोबाइल और सोने के जेवरात सहित कुल 8 लाख 22 हजार रुपये मूल्य के सामान चोरी होने की घटना हुई।

ट्रेनों में यात्रियों का सामान एवं रेलवे संपत्ति चोरी करने वालों को मध्यप्रदेश रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

इस गंभीर और संगठित अपराध की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचते ही तत्काल कार्रवाई शुरू की गई। रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध गतिविधियों की सतत निगरानी और मुखबिरी के आधार पर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल, संदिग्धों के व्यवहार और तकनीकी सुचना का विश्लेषण कर अपराधियों की पहचान की। विश्वसनीय सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। तलाशी लेने पर चोरी किए गए सोने के जेवरात, नगदी और मोबाइल सहित 5 लाख 46 हजार 500 रुपये की सामग्री जब्‍त की।

ट्रेनों में यात्रियों का सामान एवं रेलवे संपत्ति चोरी करने वालों को मध्यप्रदेश रेलवे पुलिस ने किया गिरफ्तार | New India Times

जीआरपी ग्वालियर (एनजी) – रेलवे परिक्षेत्र की संपत्ति चोरी का पर्दाफाश
जीआरपी ग्वालियर (एनजी) पुलिस ने सतत जांच, मुखबिर और सघन चेकिंग के परिणामस्‍वरूप रेलवे परिक्षेत्र में संपत्ति चोरी करने वाले अपराधियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। अपराधियों के कब्जे से नगदी, ट्रांसफॉर्मर की पॉवर सप्लाई के दो ड्रम, 11 बोरे छिले हुए एल्यूमिनियम तार और एक लोहे की खुरचनी सहित कुल 19 लाख 13 हजार 200 रुपये का सामान जब्त किया। इन दोनों कार्यवाहियों में रेल पुलिस ने कुल 24 लाख 59 हजार 200 रूपए की सामग्री जब्‍त की है।
ये कार्यवाहियां पुलिस की रणनीतिक सतर्कता और अपराधमुक्त रेल यात्रा के संकल्प का प्रतीक हैं। मध्यप्रदेश पुलिस यात्रियों के भरोसे को मजबूत करने के लिए पूर्णत: कटिबद्ध है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article