खबर का असर: छात्रों की शिकायत पर प्रभारी प्राचार्य पर कार्रवाई | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

खबर का असर: छात्रों की शिकायत पर प्रभारी प्राचार्य पर कार्रवाई | New India Times

शासकीय हाई स्कूल खिड़की कनेरी, संकुल केंद्र घानाउमरी में समय पर शाला न आने और मनमानी करने के आरोपों के बाद खबर का असर देखने को मिला है। प्रभारी प्राचार्य बलदेव सिंह देवड़े को पद से हटाकर उनकी मूल पदस्थापना हाई स्कूल सातग्वारी में पुनः पदस्थ किया गया है।

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की शिकायत के आधार पर संकुल प्राचार्य घानाउमरी मनोज कुमार दोहरे द्वारा गुरुवार को स्कूल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में केवल चपरासी उपस्थित पाया गया, जबकि न तो प्रभारी प्राचार्य मौजूद थे और न ही अतिथि शिक्षक।

निरीक्षण के बाद संकुल प्राचार्य द्वारा प्रतिवेदन विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्रस्तुत किया गया। इस प्रतिवेदन के आधार पर कार्यालय कलेक्टर, जनजाति कार्य विभाग को पत्र प्रेषित किया गया, जिस पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को कार्यालय कलेक्टर, जनजाति कार्य विभाग छिंदवाड़ा द्वारा आदेश जारी किया गया।

जारी आदेश के तहत प्रभारी प्राचार्य बलदेव सिंह देवड़े को खिड़की कनेरी से हटाकर उनकी मूल पदस्थापना माध्यमिक शाला सातग्वारी में कर दी गई।

इनका कहना है
“कार्यालय कलेक्टर, जनजाति कार्य विभाग के आदेशानुसार संबंधित प्रभारी प्राचार्य को पद से हटाकर उनकी मूल पदस्थापना सातग्वारी में की गई है। उनके कार्यकाल की दल गठित कर जांच की जाएगी। यदि जांच में कमियां पाई जाती हैं, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article