मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:
दारुस सुरूर बुरहानपुर के प्रतिष्ठित शायर एवं साहित्य-प्रेमी, अदब नवाज़ शख्सियत जनाब इक़बाल क़ौसैन के परिवार में हर्षोल्लास के साथ खुशी के वातावरण में वैवाहिक समारोह गत दिवस संपन्न हुआ। यह गरिमामय आयोजन अत्यंत सादगी और शान-ओ-शौकत, और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर जनाब इक़बाल क़ौसैन के सुपुत्र मोहम्मद ज़ाहिद नौमान, पीर-ए-तरीक़त मोहम्मद यूसुफ़ सिद्दीक़ी के सुपुत्र डॉ. ज़ुबैर सिद्दीक़ी, मोहम्मद इस्माइल सिद्दीक़ी के सुपुत्र मोहम्मद फ़ैज़ान सिद्दीक़ी तथा आज़म ख़ान के सुपुत्र अयान ख़ान के निकाह समारोह में नगर की राजनीतिक, सामाजिक और साहित्यिक हस्तियों के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार, मित्र व शुभचिंतक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे समारोह की रौनक और गरिमा में अभिवृद्धि हुई।
उल्लेखनीय है कि यह निकाह शाही जामा मस्जिद, बुरहानपुर में संपन्न हुआ। शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के ख़तीब व इमाम हज़रत सैयद इकराम उल्लाह बुख़ारी क़िब्ला ने अपने विशिष्ट और आत्मीय संबोधन के साथ ख़ुत्बा-ए-निकाह पढ़ाया तथा इजाब-ओ-क़बूल के पश्चात दुआ कराई।
इस अवसर पर उनके सुपुत्र, युवा आलिम-ए-दीन एवं शाही जामा मस्जिद बुरहानपुर के युवा मुतवल्ली हज़रत सैयद अनवार उल्लाह बुख़ारी क़िब्ला की विशेष उपस्थिति भी रही।
समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने जनाब इक़बाल क़ौसैन और उनके परिवार को हार्दिक बधाइयाँ दीं तथा नवदम्पत्तियों के सुखी वैवाहिक इस्लामी जीवन, उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ और दुआएँ पेश की ।

