जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान जिले से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया। जनसुनवाई में कुल 145 आवेदन प्राप्त हुए।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी, अपर कलेक्टर श्री अंकुर मेश्राम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में आए प्रत्येक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता के साथ त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।
