अवैध प्लाटिंग पर प्रशासन सख्त, कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर निरीक्षण | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जिला कलेक्टर के निर्देश पर जुन्नारदेव एसडीएम कामिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में नायब तहसीलदार संजय मसराम ने अवैध प्लाटिंग की शिकायतों को लेकर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

नायब तहसीलदार संजय मसराम ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि अवैध कॉलोनाइजर बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति के प्लाटिंग काटकर उन्हें बेचने का कार्य कर रहे हैं।

शिकायतों की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक टीम ने स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान आवश्यक तथ्यों का संकलन कर प्रतिवेदन तैयार किया गया है तथा संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article