इमरान प्रतापगढ़ी को केरल की ज़िम्मेदारी मिलने पर बुरहानपुर में समर्थकों में खुशी की लहर | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर, राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी को कांग्रेस पार्टी द्वारा बिहार के बाद अब केरल जैसे अहम राज्य में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले सीनियर ऑब्ज़र्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह नियुक्ति इस बात को दर्शाती है कि कांग्रेस पार्टी में इमरान प्रतापगढ़ी की भूमिका और अहमियत कितनी बड़ी है। सड़क से संसद तक मज़लूमों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ बुलंद करने वाले इमरान प्रतापगढ़ी पर पार्टी नेतृत्व और जननायक राहुल गांधी का गहरा भरोसा है।

इस नियुक्ति से बुरहानपुर सहित पूरे क्षेत्र में उनके समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। अल्पसंख्यक समाज ने इसे गर्व का विषय बताया है कि उनकी सशक्त आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के बेबाक नेता डॉ. फरीद काज़ी, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. हुमैर काज़ी, जिला अध्यक्ष बुरहानपुर डॉ. इमरान खान सहित सभी पदाधिकारियों ने इमरान प्रतापगढ़ी को मुबारकबाद दी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article