भोपाल में 23 वर्षीय कॉलेज छात्रा की संदिग्ध मौत, युवक पर हत्या का शक, पुलिस जांच में जुटी | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

चुना भट्टी थाना क्षेत्र में 23 वर्षीय कॉलेज छात्रा प्रिया का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवती को आखिरी बार युवक तुषार के साथ देखा गया था।

जानकारी के अनुसार, युवक तुषार युवती को इलाज के बहाने जेपी अस्पताल लेकर गया, लेकिन अस्पताल में उसे छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतका प्रिया के चेहरे, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जो सिर्फ हादसे की कहानी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

परिजनों का आरोप है कि युवक तुषार पिछले एक साल से प्रिया को परेशान कर रहा था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने युवती की हत्या कर दी।

बताया गया कि प्रिया सुबह करीब 10 बजे घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी, लेकिन शाम तक उसकी मौत की खबर सामने आ गई।

पुलिस फिलहाल प्रथम दृष्टया मामले को हादसा मानकर जांच कर रही है। चुना भट्टी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने ही पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी थी।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर यह सिर्फ एक हादसा था, तो युवक तुषार मौके से फरार क्यों हुआ? फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी युवक की तलाश जारी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.