तेजप्रताप के दही-चुरा भोज पर जदयू की प्रतिक्रिया | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

New India Times

तेजप्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज पर जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने आज राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव के दही-चूड़ा भोज पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि मौके का फायदा उठाना अगर किसी से सीखना हो, तो वह तेजप्रताप यादव से सीखा जा सकता है।

नीरज कुमार ने तेजप्रताप यादव को सलाह देते हुए कहा कि इस भोज के लिए उन्हें अपने पैतृक स्थल महुआ निवास या कौटिल्य नगर का चयन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आपका जलवा बड़ा है और लोग आपके चेहरे में लालू प्रसाद यादव की झलक देखते हैं। ऐसे में यदि इन स्थानों पर भोज होता, तो और बेहतर रहता, क्योंकि जहां यह आयोजन किया गया है, वह स्थान अपेक्षाकृत छोटा पड़ रहा है।

उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि दही-चूड़ा भोज में नमक भी डालिएगा, ताकि लोग उस नमक का शिष्टाचार भी निभा सकें।

नीरज कुमार ने इस मुद्दे पर आगे भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए तीखे और व्यंग्यात्मक बयान दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article