छिंदवाड़ा के युवराज सिंह बने एमपी अंडर-14 क्रिकेट टीम के कप्तान | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 राज सिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के लिए छिंदवाड़ा के उदीयमान खिलाड़ी युवराज सिंह चौहान (पिता — राजेंद्र सिंह चौहान, एसएएफ में पदस्थ) का चयन मध्यप्रदेश अंडर-14 टीम में किया गया है।

यह प्रतियोगिता 15 से 30 जनवरी तक इंदौर में आयोजित की जाएगी। युवराज सिंह चौहान को मध्यप्रदेश टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर संभागीय क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष निशिथ पटेल, सचिव सुनील रजक, जे़डीसीए पदाधिकारी धर्मेश पटेल, जिला क्रिकेट संघ अध्यक्ष जेपी सिंह, सचिव आशीष त्रिपाठी, कोच चेतन्य सेमेकर, असलम खान, देव खरे, श्रांत चंदेल तथा समस्त क्रिकेट प्रशिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article