मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
नगर पालिका जुन्नारदेव के अध्यक्ष रमेश सलोडे, सीएमओ नेहा धुर्वे, उपयंत्री अनुराग सरैया तथा जल प्रदाय विभाग के कर्मचारियों द्वारा नगर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से जल स्रोत, वाटर फिल्टर प्लांट, पेयजल पाइपलाइन और ओएचटी का सामूहिक निरीक्षण किया गया।
जल परीक्षण के लिए नमूने लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को भेजे गए हैं, ताकि मानकों के अनुरूप जल की गुणवत्ता बनाए रखी जा सके और नगरवासियों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उपयंत्री तथा जल प्रदाय कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे लीकेज पाइपलाइनों का नियमित निरीक्षण करें, पेयजल से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, जल स्रोतों, पानी की टंकियों और कुओं की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करें तथा पेयजल की गुणवत्ता की नियमित मॉनिटरिंग करते रहें।

