इरशाद आलम, परासिया/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:
नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय से जुड़े कथित कमीशन लेन-देन के ऑडियो वायरल होने के बाद राजनीति गर्मा गई है। वायरल ऑडियो में अध्यक्ष द्वारा 5% कमीशन मांगने की बात कही जा रही है। इस मामले को लेकर कांग्रेस ने तीखी नाराजगी जताई है और उग्र आंदोलन की तैयारी की बात कही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद राय ने कहा कि जनता के विश्वास के साथ धोखा हुआ है। उनका कहना है कि कलेक्टर को धारा 41 के तहत नगर पालिका अध्यक्ष को बर्खास्त करने की कार्रवाई करनी चाहिए।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमल राय ने भी कहा कि ऐसे हालात में अध्यक्ष को पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है और 8 तारीख को नगर पालिका घेराव की घोषणा की है।

