मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

कलेक्टर के फर्जी आदेश से शिक्षक की बहाली का झांसा, 25 हजार रुपए ठगे, केस दर्ज | New India Times

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में शिक्षा विभाग से जुड़ा फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में निलंबित किए गए एक शिक्षक को अज्ञात आरोपी ने यह कहकर बहाली कराने का झांसा दिया कि उसकी कलेक्टर से “अच्छी पहचान” है।

आरोपी के भरोसे में आकर शिक्षक ने ऑनलाइन 25 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी ने कलेक्टर के नाम से एक फर्जी बहाली आदेश सोशल मीडिया पर भेज दिया। जब शिक्षक को आदेश पत्र के फर्जी होने का संदेह हुआ, तो उसने मामले की जानकारी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी और पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 04/26 दर्ज करते हुए धारा 318(2), 336(2), 336(3) और 337 बीएनएस के तहत मामला कायम किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।

Leave a comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.