मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जुन्नारदेव अंतर्गत पंचायत कोल्हिया के परदेसी मोहल्ले के वार्ड क्रमांक 7 और 8 में लगे ट्रांसफॉर्मर में करंट लगने से बंदर का एक बच्चा झुलस गया।
करंट लगने के बाद बंदर का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और वह ठीक से उठ-बैठ या चल भी नहीं पा रहा था।
ग्रामीणों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए बंदर के बच्चे को पशु चिकित्सालय पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसका उपचार किया।
मिली जानकारी के अनुसार उपचार के बाद बंदर के बच्चे की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। इलाज के बाद वह फिर से पेड़ों पर चढ़ने और उछल-कूद करने लगा है, जिससे ग्रामीणों ने राहत महसूस की।
