कोलारस उपचुनाव में मीडिया कवरेज पर रोक, चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता शक के घेरे में | New India Times

संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT;

कोलारस उपचुनाव में मीडिया कवरेज पर रोक, चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता शक के घेरे में | New India Times

कोलारस में हो रहे उप चुनाव में मीडियाकर्मी उम्मीदवारों द्वारा परचा दाखिल करते समय रिटर्निंग आफिसर के कक्ष में कवरेज के लिए नहीं जा पाएंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश का बहाना बनाकर जिला प्रशासन ने यह रोक सभी मीडियाकर्मियों पर लगाई है।

कोलारस में जब प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे तो उस दौरान कवरेज के लिए मीडिया कर्मियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। पर्चा दाखिल करते समय किसी भी तरह के कवरेज की अनुमति पत्रकारों के लिए नहीं होगी। जबकि पूर्व में जितने भी चुनाव हुए हैं चाहे लोकसभा का चुनाव हो या विधानसभा का उसमें मीडिया कवरेज की अनुमति रहती थी लेकिन इस बार प्रशासन ने अघोषित प्रतिबंध लगा दिया है। यह चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े करता है। इस अघोषित प्रतिबंध से मीडिया कर्मियों में नाराजगी देखी जा रही है। स्थानीय जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि निर्वाचन आयोग का फैसला है इसलिए एसडीएम कार्यालय में पत्रकारों को कवरेज की कोई अनुमति नहीं होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article