मप्र के सिवनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दंगल में जॉर्जिया के थेडो ने हरियाणा के रवि को पटखनी देते हुए जीता 3 लाख का इनाम | New India Times

पीयूष मिश्रा/ अश्वनी मिश्रा, सिवनी (मप्र), NIT;

मप्र के सिवनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दंगल में जॉर्जिया के थेडो ने हरियाणा के रवि को पटखनी देते हुए जीता 3 लाख का इनाम | New India Times

सिवनी में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का दंगल 29 जनवरी सोमवार को स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के दंगल का मुख्य मुकाबला जॉर्जिया के थैडो पहलवान और हरियाणा भिवानी के रवि पहलवान के बीच हुआ। दोनों ही पहलवानों ने गोदे में जिस तरह से अपने दांव पेंच दिखाएं उसे देखकर हजारों दर्शक दांतो तले उंगली दबाने से नहीं बच सके। आखिरकार जॉर्जिया के पहलवान ने हरियाणा भिवानी के रवि पहलवान को पटखनी देते हुए विजेता का खिताब अपने नाम करते हुए 3 लाख रुपए की राशि भी जीत ली।

देश विदेश के नामी पहलवानों ने दिखाएं दांव पेंच

सिवनी के स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित हुए इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के दंगल में देश प्रदेश सहित विदेशियों के प्रमुख नामी गिरामी पहलवान भी पहुंचे थे। जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। मुख्य मुकाबले के अलावा उपविजेता के लिए जो दो पहलवान गोदे में उतरे थे वे दोनों बराबरी पर छूट गए इसी तरह तीसरे नंबर का मुकाबला भी बराबरी पर छूटा।

मप्र के सिवनी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दंगल में जॉर्जिया के थेडो ने हरियाणा के रवि को पटखनी देते हुए जीता 3 लाख का इनाम | New India Times

कड़कड़ाती ठंड के बावजूद आधी रात तक चलता रहा कुश्ती का दौर

स्टेडियम ग्राउंड में आयोजित हुए इस दंगल की शुरुआत दोपहर होते ही हो गई थी जो कड़कड़ाती ठंड के बीच आधी रात तक चलती रही। हजारों दर्शक दंगल के दांव पेंच देखने में इतने मग्न थे कि उन पर ठंड का असर देखा ही नहीं जा रहा था। इस दंगल में रूस के नौदार एवं एलेग्जेंडर, जॉर्जिया के थेडो और लासा तथा ईरान से तथा इरान से गेलान पहलवान विशेष रुप से आए हुए थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article