छिंदवाड़ा में आबकारी दल की अवैध शराब पर दबिश, देशी-विदेशी शराब व हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

छिंदवाड़ा में आबकारी दल की अवैध शराब पर दबिश, देशी-विदेशी शराब व हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद | New India Times

कलेक्टर हरेंद्र नारायण के निर्देशानुसार, सहायक आबकारी आयुक्त बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में छिंदवाड़ा जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की गई। इसके तहत आबकारी वृत्त ने ग्राम भमोडी, अंबाडा और जुन्नारदेव में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी।

इस दौरान 26 पाव देशी प्लेन, 9 पाव ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की, 9 पाव मैकडोवल्स रम, कुल लगभग 8 बल्क लीटर अवैध देशी और विदेशी शराब, तथा 6 बल्क लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब बरामद की गई। कुल 3 प्रकरण म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915, संशोधन 2000 की धारा 34(1)क के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

इस कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल, आरक्षक राजकुमार यदुवंशी और मिथुन उईके मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.