कांबिंग गस्त के दौरान नगरीय पुलिस जोन- 4 भोपाल की टीम ने ईरानी डेरा पर दी दबीश, कई कुख्यात बदमाश हुये गिरफ़्तार | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं बदमाशो पर प्रभावी कार्यवाही किेये जाने हेतू श्रीमान पुलिस आयुक्त भोपाल श्री हरिनारायणाचारी मिश्र , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अवधेश गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्रीमती मोनिका शुक्ला द्वारा भोपाल शहर के सभी थानो क्षेत्र दिनांक- 27/28-12-25 को रात्री कांम्बिग गस्त करने के निर्देश दिये गये , गस्त के दौरान इनामी बदमाशों, फरार आरोपीगण, स्थाई गिरफ्तारी वारंटियों की तलाश कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

विगत कई दिनों से अमन कालोनी ईरानी डेरा में कई वारंटियों तथा फरार बदमाशों की छुपे होने की सूचना मिल रही थी , इस तरतम्य में कांबिग गस्त के दौरान योजनाबध्द ढंग से ईरानी डेरा में रहने वाले बदमाशो की धरपकड / कार्यवाही हेतु पुलिस उपायुक्त जोन-4 भोपाल मयूरखण्डेलवाल , अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-4 श्री मलकीत सिंह , सहायक पुलिस आयुक्त निशातपुराश्री अक्षय चौधरी , स.पु.आ जाहगीराबाद संभाग भोपाल बिट्टू शर्मा , स.पु.आ बैरागढ आदित्य सिंह , परिविक्षाधीन उपुआ दिव्या झारिया के मार्गदर्शन में जोन- 4 नगरीय पुलिस भोपाल , थाना कमला नगर के सभी थाना प्रभारीगण व स्टाफ की टीम तैयार की गई।

पुलिस टीम द्वारा तडके ईरानी डेरा में दाबिश देकर ईरानी समाज के कु्ख्यात / इनामी  अपराधियो को पकडने में सफलता हासिल की गई। दौरान वारंटियो की गिरफ्तारी क्षेत्रिय व्यक्तियो व महिलाओं द्वारा पुलिस के कार्य में अवरोध कर बल के साथ कार्यवाही रोकने का प्रयास किया , जिसमें पुलिस व्दारा पृथक से अप.क्र- 993-25 धारा121(1), 125 (a), 32,190, 191(2),191(3),296 (a) BNS का पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई और वारंटियो की तलाश जारी रखी गई , सभी अपराधियो पर कई गंभीर किस्म के आपराधिक प्रकरण दर्ज है, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार अपराधियों में कई दुसरे राज्य के भी निवासी है तथा कई बदमाशों को कई राज्यों की पुलिस तलाश रही थी तथा इन पर इनाम भी घोषित है । गिरफ्तार  बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है , जिनसे कई अन्य मामलों का खुलासा होने की संभावना है।

उक्त कार्यवाही के अलावा कामिंग गस्त के दौरान नगरीय पुलिस जोन- 4 भोपाल के थानो की टीम द्वारा कुल 112 स्थाई वारंट , 65 गिरफ्तारी वारंटों की तामीली की गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.