इदरीस मंसूरी, ब्यूरो चीफ, गुना (मप्र), NIT:
शीत ऋतु को देखते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने शनिवार देर रात गुना शहर में जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल वितरित किए।
इस दौरान उन्होंने हनुमान चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड, रैन बसेरा एवं जिला चिकित्सालय सहित विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर स्वयं कंबल वितरित किए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कलेक्टर श्री कन्याल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति असुविधा का शिकार न हो, इसके लिए सतत निगरानी रखते हुए आवश्यक सहायता सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने आम नागरिकों, सामाजिक संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि तेज सर्दी को देखते हुए जरूरतमंद लोगों को कंबल और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर मानवीय संवेदनाओं के साथ सहयोग करें।
इस अवसर पर एसडीएम गुना श्रीमती शिवानी पांडे और तहसीलदार श्री जीएस बैरवा उपस्थित थे।

