ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल ने ऑक्सफोर्ड स्कूल झिरी में लगाया स्वास्थ्य शिविर, 285 से अधिक बच्चों को मिला लाभ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल, बुरहानपुर द्वारा 26 दिसंबर (शुक्रवार) को द ऑक्सफोर्ड स्कूल, झिरी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बाल रोग, नेत्र रोग, दंत रोग तथा कान-नाक-गला विभाग के विशेषज्ञों ने बच्चों की जांच की।

शिविर में 285 से अधिक बच्चों ने स्वास्थ्य परामर्श और जांच का लाभ उठाया। डॉक्टरों ने इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव, नियमित जांच और स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक —
डॉ. पीयूष सूर्यवंशी (बाल रोग विशेषज्ञ),
डॉ. राहुल खांडेकर (कान-नाक-गला विशेषज्ञ),
डॉ. तनिष्क श्रॉफ (दंत रोग विशेषज्ञ),
डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन),
तथा कु. श्रुति (नेत्र विभाग) — ने बच्चों को आवश्यक परामर्श दिया और मौसमी संक्रमणों से बचाव के उपाय बताए।

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के निर्देशन तथा हॉस्पिटल स्टाफ के सहयोग से आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर सफल रहा। विद्यालय प्रबंधन ने इस पहल के लिए हॉस्पिटल टीम का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article