झाबुआ मीडिया ट्रॉफी-2.0: प्रेस क्लब पेटलावद ने दूसरा वर्ष भी जीतकर रचा इतिहास | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ मीडिया ट्रॉफी-2.0: प्रेस क्लब पेटलावद ने दूसरा वर्ष भी जीतकर रचा इतिहास | New India Times

झाबुआ शहर के कॉलेज ग्राउंड पर झाबुआ मीडिया ट्रॉफी-2.0 का आयोजन तीन दिनों तक चला। अंतिम दिन दो सेमीफाइनल और एक फाइनल मैच खेले गए। फाइनल मुकाबला प्रेस क्लब पेटलावद और झाबुआ मीडिया-ए के बीच हुआ। इस मुकाबले में प्रेस क्लब पेटलावद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल जीतकर लगातार दूसरे वर्ष भी खिताब अपने नाम किया। उपविजेता टीम झाबुआ मीडिया-ए रही।

झाबुआ मीडिया ट्रॉफी-2.0: प्रेस क्लब पेटलावद ने दूसरा वर्ष भी जीतकर रचा इतिहास | New India Times

प्रतियोगिता में झाबुआ एवं आलीराजपुर जिले के पत्रकारों ने भाग लिया। तीन दिनों तक चले क्रिकेट मैच में मुख्य अतिथि के रूप में पहले दिन कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरीया, दूसरे दिन झाबुआ विधायक डॉक्टर विक्रांत भूरिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश रांका, समाजसेवी नीरज राठौर, अर्चना राठौर सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

झाबुआ मीडिया ट्रॉफी-2.0: प्रेस क्लब पेटलावद ने दूसरा वर्ष भी जीतकर रचा इतिहास | New India Times

अंतिम दिन समापन अवसर पर मुख्य अतिथि रतलाम-झाबुआ सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान ने विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

झाबुआ मीडिया ट्रॉफी-2.0: प्रेस क्लब पेटलावद ने दूसरा वर्ष भी जीतकर रचा इतिहास | New India Times

सेमीफाइनल मुकाबलों में झाबुआ मीडिया-ए ने रानापुर मीडिया-11 को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, प्रेस क्लब पेटलावद ने झाबुआ मीडिया-ई को 15 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में प्रेस क्लब पेटलावद ने झाबुआ मीडिया-ए को महज 3 ओवर में 93 रन बनाकर हराया।

विजेता टीम प्रेस क्लब पेटलावद के प्रमुख खिलाड़ियों में लोमेश भट्ट और गौरव भटेवरा ने आतिशी पारियां खेली। लोमेश भट्ट को सर्वाधिक छक्के लगाने के लिए सम्मानित किया गया, जबकि गौरव भटेवरा को मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिला।

प्रतियोगिता के समापन पर सभी निर्णायकों, पत्रकार खिलाड़ियों और सहयोगियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

जीत के बाद प्रेस क्लब पेटलावद की टीम जब पेटलावद पहुंची तो शहर में पत्रकार साथियों ने ढोल-ढमाके और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article