लखनऊ व्यापारियों ने रिटेल ट्रेड और ई-कॉमर्स पॉलिसी बनाने की रखी मांग | New India Times

सद्दाम हुसैन, ब्यूरो चीफ, लखनऊ (यूपी), NIT:

बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने लखनऊ के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने रक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के कारण रिटेल सेक्टर का व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियाँ देश के नियम-कानूनों और प्रतिस्पर्धा से जुड़े प्रावधानों का उल्लंघन करते हुए मनमाने तरीके से व्यापार कर रही हैं, जिससे परंपरागत रिटेल व्यापारियों के सामने भारी संकट खड़ा हो गया है।

संजय गुप्ता ने मांग रखी कि रिटेल सेक्टर को बचाने के लिए देश में जल्द से जल्द रिटेल ट्रेड पॉलिसी और ई-कॉमर्स पॉलिसी बनाई जाए और उसे प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

उनका कहना था कि यदि समय रहते नीतियाँ नहीं बनीं, तो परंपरागत व्यापार पूरी तरह चौपट होकर बंद हो सकता है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विषय को गंभीरता से सुनते हुए इस संबंध में उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article