पीपीगंज के कल्यानपुर में स्थित जीवन ज्योति इंटर कालेज में किया गया साइकिल वितरित | New India Times

मुकेश कुमार रावत, पीपीगंज/गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर जिले के भरोहिया ब्लाक के पीपीगंज कल्यानपुर  में स्थित जीवन ज्योति इण्टरमीडिएट कालेज में आज दिनांक 24 दिसम्बर को 30 छात्र/छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया। साइकिल पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य कन्हैया लाल जायसवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हमारे यहां के बच्चों को दिलाया जाता है। बच्चों को आने जाने की सुविधा के लिए यह प्रयास किया गया। और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।

ग्रामीण क्षेत्र के लड़कियों को अच्छी शिक्षा के साथ साथ उनके बौद्धिक विकास एवं रोजगारपरक शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इस योजना का लाभ एनजीओ स्वास्तिया फाउंडेशन के द्वारा दिलाया जा रहा है। जिसमें जिला प्रभारी हेमंत निषाद की भूमिका प्रमुख रूप से रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article