उप स्वास्थ्य केंद्र पालाचौरई में स्लैब निर्माण में घटिया रेत का उपयोग, ग्रामीणों ने रोकवाया कार्य | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

उप स्वास्थ्य केंद्र पालाचौरई में स्लैब निर्माण में घटिया रेत का उपयोग, ग्रामीणों ने रोकवाया कार्य | New India Times

उप स्वास्थ्य केंद्र पालाचौरई में स्लैब निर्माण के दौरान घटिया गुणवत्ता की रेत के उपयोग की शिकायत सामने आई। जुन्नारदेव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माण कार्य की जानकारी मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौके पर पहुंचे और गुणवत्ता को लेकर आपत्ति दर्ज कराई।

उप स्वास्थ्य केंद्र पालाचौरई में स्लैब निर्माण में घटिया रेत का उपयोग, ग्रामीणों ने रोकवाया कार्य | New India Times

स्थानीय लोगों का कहना था कि निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिसके बाद तत्काल कार्य रुकवा दिया गया।

ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते आपत्ति नहीं की जाती, तो सरकारी भवन में घटिया निर्माण हो जाता, जिससे भविष्य में मरीजों और स्टाफ को परेशानी हो सकती थी।

हैरानी की बात यह रही कि कार्य स्थल पर न तो जिम्मेदार इंजीनियर मौजूद थे और न ही ठेकेदार। इससे इंजीनियर और ठेकेदार की गंभीर लापरवाही साफ़ तौर पर सामने आई।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि—

निर्माण कार्य की जांच कराई जाए,

दोषी इंजीनियर और ठेकेदार पर कार्रवाई की जाए,

और गुणवत्तापूर्ण सामग्री के साथ ही कार्य दोबारा शुरू कराया जाए।

अब देखना यह होगा कि स्वास्थ्य विभाग और निर्माण एजेंसी इस मामले में क्या कदम उठाती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article