जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:
थाना चूनाभट्टी क्षेत्र में 15 वर्षीय बालिका के गुम होने की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में बच्ची को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 21 दिसंबर 2025 को फरियादी राजेश ठाकुर, पिता सुमेर सिंह ठाकुर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम देवरी, तहसील उदयपुरा, जिला रायसेन (वर्तमान निवास: कोलार कॉलोनी, चूनाभट्टी, भोपाल) ने थाना चूनाभट्टी में अपनी पुत्री दिव्या (उम्र 15 वर्ष) के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस द्वारा गुम इंसान क्रमांक 43/25 दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई। जांच के दौरान प्रकरण में अपराध क्रमांक 290/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र मौर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया तथा सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी संसाधनों की सहायता से बच्ची की तलाश की गई। पुलिस की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 24 घंटे के भीतर बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र मौर्य,
उप निरीक्षक शेर सिंह, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद देवड़ा, प्रधान आरक्षक विजय शंकर त्रिपाठी, आरक्षक 3491 सुभाष नरोलिया, महिला प्रधान आरक्षक चमेली पंवार, महिला आरक्षक 130 अंतिमा शुक्ला की विशेष भूमिका रही।

