झकनावदा में 25 दिसंबर को होने वाले शौर्य संचलन की तैयारियाँ अंतिम चरण में | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ जिले के झकनावदा में आगामी 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले शौर्य संचलन को लेकर तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच चुकी हैं। इस भव्य आयोजन का आयोजन विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।

आयोजन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन समिति द्वारा गाँव एवं आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है।

मार्ग निर्धारण, सुरक्षा व्यवस्था, ध्वनि प्रणाली, झंडे-बैनर, अनुशासन दल तथा स्वयंसेवकों की तैनाती जैसी सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। संचलन के दौरान पारंपरिक वेशभूषा, घोष-वाद्य और अनुशासित कदमताल मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

प्रखंड संयोजक बादल प्रजापत (झकनावदा) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शौर्य संचलन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रभक्ति, संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक समरसता का संदेश देना है। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है।

इसके साथ ही जानकारी दी गई कि आयोजन में मुख्य रूप से पेटलावद के विभाग मंत्री सौरभ चतुर्वेदी एवं झाबुआ जिला अध्यक्ष प्रेमसिंह आज़ाद पधार रहे हैं, जिनका मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा।

गौरतलब है कि झकनावदा में इस प्रकार का आयोजन पहली बार इतने व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.