एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने रैन बसेरों का किया रात्रि निरीक्षण, निराश्रितों को बांटे कंबल | New India TimesOplus_131072

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने रैन बसेरों का किया रात्रि निरीक्षण, निराश्रितों को बांटे कंबल | New India Times

शीतलहर के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने अपनी धर्मपत्नी सौम्या के साथ रात्रि में सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान रेलवे स्टेशन पहुंचकर उन्होंने निराश्रित, असहाय एवं दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए।
एडीएम ने टाउन हॉल में नगर निगम द्वारा संचालित रैन बसेरे का भी निरीक्षण किया, जहां साफ-सुथरे बेड-बिस्तर एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध पाई गईं। रैन बसेरे में ठहरी एक बुजुर्ग महिला से बातचीत के दौरान पता चला कि वह गंभीर रूप से बीमार है और आर्थिक अभाव के कारण इलाज नहीं करा पा रही है। महिला की पीड़ा सुनकर एडीएम ने तत्काल दवाइयों की व्यवस्था करवाई और आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
इसके उपरांत एडीएम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रशासन द्वारा जलाए जा रहे अलावों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति खुले में सोता हुआ दिखाई दे तो उसे नजदीकी रैन बसेरे तक पहुंचाने में सहयोग करें, ताकि ठंड से किसी प्रकार की जनहानि न हो।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.