त्रिवेंद्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंड्री स्कूल सहजपुर के छात्र-छात्राओं ने बीकेपी कॉलेज, देवरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न अवसरों से अवगत कराया गया।
महाविद्यालय की व्याखाता प्रियांशी जैन ने विद्यार्थियों को फार्मेसी पाठ्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं हेमलता दुबे ने महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। इसके साथ ही कौशल्या कुर्मी एवं रिया गुप्ता ने कंप्यूटर शिक्षा और उससे जुड़ी संभावनाओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की।
भ्रमण के दौरान शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सहजपुर से देवेंद्र पटेल, दिनेश लोधी, साक्षी पांडेय, हीरा ठाकुर, राजेश्वरी राजपूत एवं दीक्षा फौजदार विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।
महाविद्यालय भ्रमण के पश्चात कॉलेज के संचालक डॉ. अवनीश मिश्रा ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके साथ आए शिक्षकों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय से संतोष तिवारी, शनि तिवारी, माधव नेमा, सुनील दुबे, शिवम शर्मा, आशुतोष उपाध्याय, संदीप दुबे, योगेश पाठक, प्रतिभा पांडे, ऋतु मिश्रा, अंकिता राय, सत्यवती विश्वकर्मा, बुशरा खान, श्रुति चौरसिया, प्रियांशी लोधी, रितिका लोधी, खुशबू मिश्रा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

