डोर-टू-डोर राशन योजना फ्लॉप: तेलीबट टांडा के ग्रामीण दो महीनों से भूखे, राशन नहीं मिला | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

डोर-टू-डोर राशन योजना फ्लॉप: तेलीबट टांडा के ग्रामीण दो महीनों से भूखे, राशन नहीं मिला | New India Times

जुन्नारदेव के अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलीबट के ग्राम टांडा वासियों को पिछले छह महीनों से निर्धारित समय पर खाद्यान्न नहीं मिल रहा है, जिससे ग्रामीण गंभीर रूप से परेशान हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि सोसायटी संचालक के कर्मचारी फिंगर लगवाने के बाद भी राशन नहीं देते हैं। तेलीबट टांडा से तुमडा ग्राम की दूरी लगभग 8 किमी है। ग्रामीणों को अपने काम-धंधे छोड़कर राशन लेने के लिए लंबी मेहनत करनी पड़ती है।

ग्रामीणों का कहना है कि पहले तुमडा ग्राम वासियों को खाद्यान्न वितरण किया जाता है और आख़िर में तेलीबट टांडा के लोगों को राशन दिया जाता है, जहां उन्हें अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ता है।

गेहूं और चावल समाप्त होने पर उन्हें अगले महीने का राशन देने का आश्वासन दिया जाता है। आज सभी प्रभावित लोगों ने तहसीलदार राजेंद्र टेकाम को शिकायत सौंपी, जिसमें तेलीबट ग्राम पंचायत में पेंडिंग खाद्यान्न वितरण की मांग की गई।

सोसायटी संचालक कैलाश गुप्ता ने कहा कि “तुमडा सोसायटी में खाद्यान्न का आवंटन नहीं बढ़ाने से तेलीबट टांडा के 84 कार्ड धारियों को राशन देना संभव नहीं है।

पूर्व में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर वितरण किया गया, जिससे खामखेड़ा और इमरती ग्राम के हितग्राहियों को राशन पाने में असुविधा हुई और वे राशन से वंचित रह गए।”

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.