देवरी कला में सीजन का सबसे घना कोहरा, 10 मीटर तक सिमटी दृश्यता, जनजीवन प्रभावित | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी कला में सीजन का सबसे घना कोहरा, 10 मीटर तक सिमटी दृश्यता, जनजीवन प्रभावित | New India Times

शुक्रवार की सुबह देवरी कला क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में रहा। सुबह 7:00 बजे से 9:30 बजे तक घने कोहरे के कारण दृश्यता मात्र 10 मीटर तक सिमट गई।

घने कोहरे के कारण करीब दो घंटे तक सूरज की किरणें जमीन तक नहीं पहुंच सकीं, जिससे वातावरण में अंधकार छाया रहा। आसमान में कोहरे की मोटी परत छाई रहने से सुबह के समय अंधेरे जैसा माहौल बना रहा।

इस सीजन का सबसे घना कोहरा शुक्रवार को दर्ज किया गया। कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और अधिकांश वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े।

शीतलहर के साथ घने कोहरे के चलते सुबह के समय सामान्य जनजीवन प्रभावित रहा। लोग आवश्यक कार्यों को छोड़कर घरों से बाहर नहीं निकल सके। सुबह 9:30 बजे तक अंधकार बने रहने से लोगों को आवागमन में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.