अस्तव्यस्त कपड़ों में बेहोशी की हालत में झाड़ियों ञ से बरामद हुई विवाहिता, मचा हड़कम्प, कहीं दरिंदगी का शिकार तो नहीं हुई विवाहिता??? | New India Times

फराज अंसारी, बहराइच (यूपी), NIT; ​अस्तव्यस्त कपड़ों में बेहोशी की हालत में झाड़ियों ञ से बरामद हुई विवाहिता, मचा हड़कम्प, कहीं दरिंदगी का शिकार तो नहीं हुई विवाहिता??? | New India Timesआसाम रोड तिराहे के निकट झाड़ियों से अस्तव्यस्त कपड़ों में बेहोशी की हालत में एक विवाहित महिला बरामद हुई है जिसे उठा कर डायल 100 के सिपाहियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में विवाहिता के ससुरालीजनों की भूमिका भी संदिग्ध बतायी जा रही है।

बहराइच जनपद के बलरामपुर व असामरोड़ को जोड़ने वाले तिराहे के पास उस वक़्त सनसनी फैल गयी जब स्थानीय लोगों ने झाड़ियों में अर्धनग्न व बेहोशी की अवस्था में एक युवती को पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। आनन फानन में सायरन बजाते हुए पुलिस की गाड़ी घटना स्थल पर पहुंची और बेहोश युवती को उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो तीन घण्टे की मशक्कत के बाद पुकिस को लावारिस विवाहिता के पहचानकर्ता भी मिल गए।विवाहिता की पहचान थाना पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम धमसी डिहवा मौजा नारायणपुर निवासी कृष्णा पत्नी परशुराम के रूप में हुई जो विगत 22 जनवरी से संदिग्ध परिस्तिथियों में अपने ससुराल से गायब थी।

विवाहिता के अस्तव्यस्त कपड़े और बेहोशी की हालत उसके साथ किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने भी उसे भर्ती कराकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली है, जबकि बाकायदा उसका मामला दर्ज कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाना जरूरी था।

विवाहिता के जीजा माताप्रसाद ने बताया कि विवाहिता के गायब होने के बाद भी उसके ससुरालीजन केवल उसे ढूंढने का ढोंग कर रहे थे। विवाहिता का मायका गोण्डा जनपद के खरगूपुर के गांव मटेरा में है। विवाहिता के ससुरालीजनों से आपसी सम्बन्धो में काफी खटास थी। वो इस परिस्तिथि में कैसे यहाँ पहुंची इसकी जांच के लिए पुलिस को तहरीर दी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.