जुन्नारदेव सीएचसी में मरीज के परिजनों से विवाद, डॉक्टर पर गाली-गलौज का आरोप, वीडियो वायरल | New India Times

मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

New India Times

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुन्नारदेव में सोमवार देर रात मरीज के परिजनों और डॉक्टर के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डॉक्टर द्वारा गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करते हुए देखा जा सकता है, जिससे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया है।

जानकारी के अनुसार, विवाद में शामिल डॉक्टर अमनदीप पर पहले भी इस तरह के विवादों में शामिल रहने के आरोप लगते रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गोंडवाना संगठन ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि आदिवासी अंचल में इस तरह का अभद्र व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संगठन ने बुधवार को अस्पताल के घेराव की चेतावनी भी दी है।

मामले को लेकर जब डॉक्टर अमनदीप से उनका पक्ष जानने के लिए फोन किया गया, तो उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया। वहीं, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article