एसपी सिटी देवेंद्र कुमार ने थाना कोतवाली के नवीन भवन निर्माण का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:


पुराने एवं अत्यधिक जीर्ण-शीर्ण हो चुके भवन को पूर्व में ध्वस्त किए जाने के उपरान्त पुलिस अवसंरचना को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है ।थाना चौक कोतवाली के नव-निर्मित भवन के निर्माण हेतु  पुलिस अधीक्षक नगर एसपी सिटी देवेंद्र कुमार द्वारा विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया ।
उक्त कार्यक्रम के दौरान  क्षेत्राधिकारी नगर सहित थाना कोतवाली के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
नवीन थाना भवन के निर्माण से पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, साथ ही जनसामान्य को बेहतर वातावरण में त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सहायता प्राप्त हो सकेगी ।