आजाद विकलांग कल्याण समिति मेघनगर द्वारा किया गया खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

आजाद विकलांग कल्याण समिति मेघनगर द्वारा किया गया खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन | New India Times

प्रसिद्ध धार्मिक धाम श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुट तालाब में आजाद विकलांग कल्याण समिति मेघनगर द्वारा मंदिर प्रांगण में दिव्यांग जनों के साथ अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक एवं सामर्थ्य प्रदर्शन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

आजाद विकलांग कल्याण समिति मेघनगर द्वारा किया गया खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन | New India Times

जिसमें दिव्यांग पुरुष एवं महिला हेतु अलग-अलग कबड्डी, चेयर रेस, 50 मीटर दौड़, बैसाखी दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता जैसी गतिविधियां संचालित की गई। कार्यक्रम में सम्पूर्ण जिले से लगभग 100 दिव्यांग जनों ने भाग लिया।

आजाद विकलांग कल्याण समिति मेघनगर द्वारा किया गया खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन | New India Times

अन्त में विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि हेमन्त शर्मा  कृष्णा फास्केम लिमिटेड , मेघनगर, पडवाल हास्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर किशोर नायक, फादर सोनू वसुनिया प्रिंसिपल न्यु कैथोलिक मिशन स्कूल, झाबुआ द्वारा पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

आजाद विकलांग कल्याण समिति मेघनगर द्वारा किया गया खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन | New India Times

श्री वनेश्वर मारुति नंदन कुटीर हनुमान मंदिर फुट तालाब में उपस्थित समस्त दिव्यांग जनों को शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजन में भोजन, ईनाम व शाल हेतु हेमन्त शर्मा  कृष्णा फास्केम लिमिटेड , मेघनगर, डाक्टर किशोर नायक पडवाल हास्पिटल, मेघनगर का सराहनीय सहयोग रहा।

आजाद विकलांग कल्याण समिति मेघनगर द्वारा किया गया खेलकूद प्रतियोगिता का अयोजन | New India Times

अन्त में सभी गरीब व जरूरतमंद दिव्यांगजनों को न्यु कैथोलिक मिशन स्कूल झाबुआ के स्टाफ व विधार्थियों द्वारा एकत्रित दैनिक उपयोगी कपड़े एवं दैनिक उपयोगी वस्तुओं की कीट वितरित की गयी,

जिसमें विद्यालय स्टाफ- रानी शेख, अल्का शर्मा, प्राची पंड्या, प्रीति भूरिया,धर्मेंद्र यादव, अंकुश मैड़ा एवं विधार्थियों ने अहम सहयोग किया। अंत में संस्था अध्यक्ष कमलेश राठौर के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

सम्पूर्ण कार्यक्रम आयोजन में मनोज वसुनिया, दिनेश चौहान, बसंती, बहादुर बामनिया,योगेश चन्द्र, पांगलसिंग आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

By nit